Latest Newsझारखंडझारखंड सरकार ने इन अधिकारियों को प्रधान सचिव रैंक में दी प्रोन्नति

झारखंड सरकार ने इन अधिकारियों को प्रधान सचिव रैंक में दी प्रोन्नति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य सरकार (State Government) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है।

सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग 1998 बैच के अधिकारी कमल किशोर सोन (Kamal Kishore Son) को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान लेवल 15-182200– 224100 में प्रोन्नति मिली है।

उनको प्रमोशन के बाद राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार (Indian Government) में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अधिकारी राहुल शर्मा को अधिसमय से ऊपर के वेतनमान लेवल 15-182200– 224100 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है।

राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है

उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग सचिव हिमानी पांडेय को भी प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिली है। उन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग (Supply Department) का ही प्रधान सचिव बनाया गया है।

वाणिज्यकर विभाग सचिव आराधना पटनायक को प्रोन्नति देते हुए वाणिज्यकर विभाग (Department of Commerce) में प्रधान सचिव के तौर पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी की प्रोन्नति एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...