Latest Newsझारखंडझारखंड के पांच विद्यार्थियों को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ने का...

झारखंड के पांच विद्यार्थियों को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मिलेगा मौका, सरकार के बीच हुआ MoU

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के पांच विद्यार्थियों को विदेशी यूनिवर्सिटी (Foreign University) में उच्च शिक्षा (Higher Education) पाने का मौका झारखंड सरकार देगी।

राज्य के एसटी, एससी और अल्पसंख्यक (ST, SC-Minorities) छात्रों को यह मौका मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार चयनित विद्यार्थी को शेवनिंग मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कालरशिप का लाभ देगी।

इस बाबत मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार और ब्रिटिश सरकार के बीच एमओयू (MOU) हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस भी उपस्थित थे।

राज्य सरकार के साथ साझा पारदेशीय छात्रवृत्ति

आज हुआ MOU ऐतिहासिक माना जा रहा है। क्योंकि, देश में पहली बार किसी राज्य सरकार के साथ साझा पारदेशीय छात्रवृत्ति को लेकर एमओयू हुआ है।

इस स्कालरशिप (Scholarship) को शेवनिंग मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्कालरशिप योजना (Chevening Marang Gomke Jaipal Singh Munda Scholarship Scheme) का नाम दिया गया है।

लॉन्चिंग समारोह के मौके पर मंत्री चंपई सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अरूण कुमार सिंह, आदिवासी कल्याण सचिव केके सोन समेत अन्य भी उपस्थित थे।

CM Hemant Soren ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से यहां के पांच छात्र छात्राओं को ब्रिटेन (Britain) के प्रतिष्ठित University में पढ़ने का मौका मिलेगा।

वे उच्च शिक्षा (Higher Education) की अपनी ख्वाहिश वहां पूरी कर सकेंगे। देश में पारदेशीय छात्रवृति को लेकर ऐसा ऐतिहासिक एमओयू पहली बार हुआ है।

राज्य के एसटी और एससी , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को झारखंड सरकार एवं ब्रिटिश हाई कमिशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

झारखंड के अधिकतम पांच युवाओं का चयन होगा

एमओयू के तहत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के लिए झारखंड के अधिकतम पांच युवाओं का चयन होगा।

चयनित युवाओं की पढ़ाई का सम्पूर्ण व्यय झारखंड सरकार एवं विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग,(FCDO) द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सरकार (British Government) द्वारा 1983 से 150 देशों में शेवलिंग स्कालरशिप योजना चलायी जा रही है।

इसके तहत चयनित स्टूडेंट को मास्टर प्रोग्राम (Master Program) के लिए ब्रिटेन में पढ़ने का मौका मिलता है। अब झारखंड सरकार के साथ हुए MOU के बाद 2023-24 के लिए इस प्रोग्राम के तहत यहां के विद्यार्थियों को ब्रिटेन में पढ़ने का मौका मिलेगा। भेजे जाने वाले Student को 100 फीसदी Scholarship मिलेगी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...