महंगाई का झटका : घरेलू LPG Cylinder हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 198 रुपये की कमी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
LPG Cylinder Prices Increased : घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। 14.2 kg वाले LPG सिलेंडर पर के कीमत में 50 रूपए की बढ़ोतरी हुई है।
इसके साथ साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के क़ीमत में 18 रुपये का इजाफा हुआ है। जिससे दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर का रेट (सभी कीमतें रुपये में)

दिल्ली: 1053
मुंबई: 1053
कोलकाता: 1079
चेन्नई: 1069
लखनऊ: 1091
जयपुर: 1057
पटना: 1143
इंदौर: 1081
अहमदाबाद: 1060
पुणे: 1056
गोरखपुर: 1062
भोपाल: 1059
आगरा: 1066

कमर्शियल सिलेंडर के कीमत में गिरावट

वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर की गिरावट आयी है। हालांकि इससे कोई खास राहत नहीं मिली है।
कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये की गिरावट दर्ज कराई गयी थी।  जिससे बड़ी राहत हुई थी। जिससे राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे। लेकिन अब 8.50 रुपये घटने के बाद कीमत 2012 रुपये हो गयी है।
Share This Article