गढ़वा जमीन विवाद में चाचा की हत्या, भतीजा सहित तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: सदर थाना के क्षेत्र के सुखबाना गांव में हुई शिव सिंह यादव (Shiv Singh Yadav) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान सुखबाना गांव निवासी पंकज सिंह यादव, मुकेश कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है।

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि शिव सिंह यादव हत्या जमीन विवाद में की गयी। भतीजे ने ही घटना की साजिश रची थी।

21 मई को शिव सिंह यादव की हत्या जमीनी विवाद में उसका भतीजा सहित परिवार के कुल आठ लोग मिलकर की थी।

इसमें शिव सिंह यादव की पत्नी सुखदा देवी ने सदर थाना में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

प्राथमिकी के आधार पर एसआईटी टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुखबाना गांव के एक संदिग्ध जगह से पंकज सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।

तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया

उससे पूछताछ के बाद सहयोगी मुकेश कुमार और पिस्टल रखने वाला विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया देशी पिस्टल बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शिव सिंह यादव की हत्या की साजिश पिछले एक सप्ताह से रची जा रही थी। बीच में पंकज की बहन शादी होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

बहन की शादी खत्म होने के तुरंत बाद 21 मई को पंकज सहित उसके परिवार के आठ लोगों ने मिलकर शिव सिंह यादव की रैकी कर हत्या कर दिया था।

उन्होंने बताया कि उक्त मामले में फिलहाल पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

Share This Article