Latest NewsUncategorizedलारेंस बिश्नोई को High Court से राहत नहीं, याचिका खारिज

लारेंस बिश्नोई को High Court से राहत नहीं, याचिका खारिज

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की याचिका खारिज कर दी है।

इसमें उसने पंजाब पुलिस को प्रोडक्शन वारंट नहीं देने की मांग उठाई थी। लारेंस बिश्नोई इस समय तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड के बाद इसमें लारेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। क्योंकि लारेंस ग्रुप के ही एक गुर्गे ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

जिसके बाद बिश्नोई ने आशंका जताई थी कि पंजाब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के बहाने एनकाउंटर (Encounter) कर सकती है।

गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल ने कहा कि अभी लॉरेंस का नाम एफआईआर में ही नहीं है। न ही पंजाब पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट मांगा है।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

गोल्डी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस का खास है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए दो लाख के इनामी गैंगस्टर शाहरूख से पूछताछ का ब्यौरा सामने आया।

पंजाब पुलिस कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट लेने की तैयारी में

शाहरूख ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। जिसके बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस से पूछताछ करना चाहती है।

गैंगस्टर लॉरेंस ने वकीलों (Lawyers) के जरिए याचिका में कहा था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब में माहौल बदला हुआ है।

सरकार राजनीतिक स्थिति को सुधारने के लिए उसका फेक एनकाउंटर करवा सकती है। इसलिए उसका पंजाब को प्रोडक्शन वारंट न दिया जाए। अगर उसे पंजाब भेजा जाए तो फिर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाए।

इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि लॉरेंस की याचिका मैच्योर नहीं है। अभी कुछ ऑन रिकॉर्ड ही नहीं है तो फिर ऐसी याचिका का कोई आधार नहीं है।

फिलहाल लॉरेंस 5 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास रिमांड (Remand) पर है। रिमांड खत्म होते ही पंजाब पुलिस कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट लेने की तैयारी में है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...